फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर की खापों का फैसला : समगौत्र, एक ही गांव व साथ लगते गांव में शादियों को नहीं मिले मान्यता

विज्ञापन
खाप पंचायत को संबोधित करते ओमप्रकाश कंडेला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ा कर 21 साल करने के प्रस्ताव के बीच वीरवार को प्रदेश भर की खापों की पंचायत अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में हुई। पंचायत की अध्यक्षता ढांडा खाप के प्रधान देवव्रत ढांडा ने की। खाप के फैसलों की जानकरी देते हुए ढांडा ने बताया कि समगौत्र, एक ही गांव व साथ लगते गांव (गुहांड) में होने वाली शादियों को मान्यता नहीं दी जाए। इसके लिए सरकार को कानून बनाना चाहिए। लड़कियों की शादी के लिए उम्र 21 साल करना सही है लेकिन माता-पिता की सहमति से होने वाली शादियों में 18 साल पर भी मान्यता दी जाए।
विज्ञापन

खाप पंचायत में प्रदेश भर की खाप, तपों से प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इसमें जहां सांगवान खाप की तरफ से दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान ने शिरकत की तो कुुंडू खाप की तरफ से पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल ने शिरकत की। इस दौरान दिन भर खाप प्रतिनिधियों ने लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने पर मंथन किया। इस दौरान कुछ वक्ताओं शादी की उम्र 21 साल करने को गलत ठहराया तो कुछ ने इसे सही फैसला बताया। इसके पक्ष में खाप चौधरियों ने कहा कि इससे लड़के-लड़कियों के भाग कर शादी करने के मामलों में कमी आएगी। वहीं विरोध में कहा कि इससे समाज में दुष्कर्म व ऑनर कीलिंग जैसे मामले और अधिक बढ़ेंगे। खापों ने कहा कि सरकार को इस प्रकार के विषयों पर समाज का पक्ष भी लेना चाहिए। इस दौरान धमतान तपा के प्रधान डॉ. प्रीतम नैन, खेड़ा खाप से सतबीर पहलवान, टेकराम कंडेला, पूनिया खाप से एडवोकेट जितेंद्र छात्तर, बिठमड़ा समैण खाप से सूबे सिंह समैण, सविता आर्य, कंडेला खाप से ओमप्रकाश कंडेला, धर्मपाल कंडेला, डॉ. ओमप्रकाश धनखड़, तुलसी ग्रेवाल, सुरेश कोथ, सिक्किम सफाखेड़ी मौजूद रहे।
राज्यों को दिए जाए अधिकार
इस दौरन कुछ खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि पूरे देश में सामाजिक व्यवस्थाएं एक जैसी नहीं हैं। ऐसे में यह विषय राज्यों के अधीन होना चाहिए। साथ ही तय किया कि हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव की मांग को लेकर खापे अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें