फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सरोकार परिवार संस्था ने आरओ, पुस्तकालय के बाद महिला सशक्तिकरण पर उठाया कदम

विज्ञापन
छात्राओं को सम्मानित करते सामाजिक सरोकार परिवार के सदस्य। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव बुढ़ाखेड़ा लाठर से शुरू हुई सामाजिक सरोकार परिवार संस्था ने आरओ प्लांट, पुस्तकालय, जिम खोलने के साथ अब महिला सशक्तीकरण के लिए सराहनीय कदम उठाया है। संस्था बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव की हर छात्रा को लाडो सरस्वती अवॉर्ड के तहत 100 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि देगी। इसकी शुरूआत वीरवार को किसान दिवस से कर दी गई। संस्था द्वारा पहली से स्नातकोत्तर तक की गांव की सभी छात्राओं को लाडो सरस्वती अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जनसेवक महंत संजीव नाथ योगी ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने चंदा एकत्रित करके बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव से शुरूआत की है। आने वाले समय में इस अभियान को प्रदेश स्तर तक पहुंचाया जाएगा। कोरोना काल के दौरान भी जिले के अलावा अन्य जिलों में भी डेढ़ लाख मास्क वितरित किए गए। ग्रामीण आंचल में पढ़ रहे बच्चों के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए ग्रामीण कलम करो मजबूत अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आने वाले बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। पिछले वर्ष संस्था द्वारा 500 छात्र, 300 अध्यापक व 500 अभिभावकों को टैबलेट व अन्य सामान देकर हौसला बढ़ाया।
दो एकड़ में लगाया टेंट, 10 हजार लोगों के लिए बनाया खाना
कार्यक्रम के लिए जुलाना खंड के 38 गांवों के लोगों को लड़कियों को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था। स्टेडियम में दो एकड़ में टेंट लगाया तथा यहां पहुंचे 10 हजार लोगों को खाना खिलाया। कार्यक्रम में नरेंद्र भगाना ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर गीत गाकर सबको जागरूक किया।
विज्ञापन

छात्राओं की शिक्षा को मिलेगी मजबूती
कार्यक्रम में पहुंचे सिरसा के न्यायाधीश जसबीर कुंडू ने कहा कि संस्था का यह बेहतरीन कदम है। इससे छात्राओं की शिक्षा को मजबूती मिलेगी। अभिभावकों को भी एक सहारा मिलेगा जिससे अभिभावक छात्राओं को स्कूल भेजने में आनाकानी की बजाय छात्राओं की शिक्षा पर जोर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें