फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन नहीं मिलने से जुलाना के सामुदायिक केंद्र में मरीज की मौत, दूसरा चार घंटे तड़पता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में ऑक्सीजन की कमी से सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मरीज के परिजनों को चार घंटे की जद्दोजहद के बाद ऑक्सीजन मिल पाई। इस दौरान मरीज ऑक्सीजन की कमी की वजह से तड़पता रहा। अस्पताल प्रशासन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि एंबुलेंस के अंदर ही ऑक्सीजन थी। मरीज को जब प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था तो उसकी मौत हो गई। ऑक्सीजन की जरूरत होती तो एंबुलेंस से निकालकर उसे लगाई जा सकती थी।
विज्ञापन

किलाजफरगढ़ गांव निवासी 45 वर्षीय सुनील को बुखार होने पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना लाया गया था। उसे सांस लेने में भी दिक्कत थी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई कृष्ण ने आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन नहीं थी, जिसकी वजह से उसके भाई की मौत हो गई।
वहीं पोली गांव निवासी संदीप ने कहा कि वह अपने रिश्तेदार को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना आया था। यहां पर ऑक्सीजन नहीं मिली। चिकित्सकों ने ऑक्सीजन लेकर आने के लिए कहा तो वह सिलिंडर लेकर ऑक्सीजन लेने किनाना गांव स्थित एक प्लांट गया। वहां पर उसे अनुमति लाने के लिए कहा गया। वह चार घंटे तक अधिकारियों के चक्कर काटता रहा। इसके बाद उसे ऑक्सीजन का सिलिंडर मिला। तब तक उसका रिश्तेदार बिना ऑक्सीजन के तड़पता रहा।
विज्ञापन

अस्पताल में ऑक्सीजन मंगवा दी गई है। मरीज का ऑक्सीजन लेवल बिल्कुल कम था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मरीज ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया था। एंबुलेंस में ऑक्सीजन मौजूद थी। मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

नरेश वर्मा, एसएमओ जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें