फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
तोपखाना मोहल्ला मार्केट। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में जहां एक ओर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार को जिले के दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति की मौत देर रात होने का कारण इसकी जानकारी वीरवार को मिल सकी। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है। मरने वाले अलेवा के रहने वाले 63 वर्षीय व्यक्ति को फेफड़ों का कैंसर था। 30 अगस्त को उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। दस दिन से उसका इलाज मेडिकल कॉलेज खानपुर में चल रहा था। वीरवार को अलेवा में स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दूसरी तरफ कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ने ई-मेल भेजकर जांच के लिए सैंपल नहीं भेजने के लिए कहा है। कॉलेज की तरफ से मेल आई है कि मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए किट उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना संक्रमण के चलते दो लोगों की मौत हुई। इसमें एक खेड़ा खेमावती गांव निवास व्यक्ति की खानपुर मेडिकल कॉलेज में दूसरे व्यक्ति अलेवा निवासी की मौत देर रात अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हुई। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया के अनुसार अलेवा निवासी व्यक्ति फेफड़ों के कैंसर से ग्रस्त था और मौत के बाद गांव में ही अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
तोपखाना मोहल्ला बना हॉट स्पॉट, 700 की आबादी में 12 से अधिक केस
शहर के तोपखाना मोहल्ले के लोगों के लिए बुरी खबर आई है। कोरोना के मामले में तोपखाना मोहल्ला हॉट स्पॉट बन गया है। शहर के बीचोंबीच स्थित मोहल्ले की आबादी 700 है, लेकिन यहां पर अब तक 12 से अधिक लोगोें को कोरोना संक्रमित पाया गया है। अब इस क्षेत्र को कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। पिछले एक सप्ताह से यहां लगातार कोरोना के केस आ रहे हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया के अनुसार यहां विशेष सर्वे करवाया जा रहा है। लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाकर सैंपलिंग भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

सैंपलिंग से बढ़ेगी परेशान
जींद जिला सैंपलिंग के मामले में पहले ही पिछड़ रहा है। ऐसे में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज द्वारा जांच से मना करने के बाद वीरवार को सिर्फ 300 सैंपल ही खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए। इससे पहले खानपुर मेडिकल कॉलेज भी सैंपल लेने से मना कर दिया था, लेकिन वीरवार को उसने 300 सैंपल भेजने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें