फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बरवाला ब्रांच नहर में ढाकल हेड पर मिला शव

Fri, 08 Sep 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। बरवाला ब्रांच नहर में ढाकल हैड पर वीरवार देर शाम को एक शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसलिए उसे नागरिक अस्पताल नरवाना के शवगृह में पहचान के लिए रख दिया है। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सदर थाना नरवाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि जो शव मिला है, उसे देखकर उसकी आयु लगभग 55-60 वर्ष के आसपास लगती है। शव पर कोई चोट का निशान नहीं है। अंदेशा है कि यह व्यक्ति आठ-दस घंटे पहले ही नहर में गिरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आसपास के थानों में सूचना दी गई है ताकि शव की पहचान हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें