फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे युवक का 44 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विक्रांत का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन
वार्ड नंबर 9 निवासी विक्रांत (19) का शव 44 घंटे बाद सुंदर ब्रांच नहर में देशखेड़ा गांव के पास मिला। विक्रांत को खोजने के लिए परिजन, गोताखोर व पुलिस कर्मचारी जुटे हुए थे। नहर का पानी बंद करने के लिए पुलिस ने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया था। इसके बाद ही विक्रांत का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के लिए जुलाना के वार्ड नंबर 9 निवासी विक्रांत अपने दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर बाद करेला गांव में सुंदर ब्रांच नहर पुल पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक विक्रांत नहर में डूृब गया। इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस, परिजनों व ग्रामीणों ने विक्रांत को तलाश करने का प्रयास किया। नहर में पानी ज्यादा होने के कारण परिजनों और गोताखोरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। विक्रांत अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। विक्रांत की मौत के बाद घर का इकलौता चिराग बुझ गया। विक्रांत के नहर में डूबने की सूचना मिलने से कस्बे में मातम छा गया। पुलिस ने शव को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को रोहतक पीजीआई ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस नहर में लगातार तलाश कर रही थी। शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें