फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तालाबों के सुंदरीकरण कार्य का डीसी ने लिया जायजा

Sun, 30 Jul 2023 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने रविवार को उचाना उपमंडल के विभिन्न गांवों में अमृत सरोवर मिशन के तहत निर्माणाधीन तालाबों के सुंदरीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद मौके पर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य एक नवंबर से पहले पूरा करवाएं। पौंड अथारिटी के तहत तालाबों के सुंदरीकरण के लिए मंजूर नक्शे के तहत व निर्धारित मापदंडों के अनुसार कार्य किया जाए।
उपायुक्त ने अलेवा, कटवाल, शामदों तथा नंगूरा में बन रहे तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अलेवा के लोकन तालाब के सुंदरीकरण पर करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा 52 लाख रुपये की राशि से कटवाल गांव स्थित तालाब, 52 लाख रुपये की राशि से शामदो के कालवा तालाब तथा करीब सवा दो करोड़ रुपये की राशि से नंगूरा के तीर्थ तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेगां गांव में दो करोड़ रुपये की लागत से कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि तालाबों के चारों तरफ दीवार पर शानदार फुटपाथ बनाया जाए और पौधरोपण किया जाए। तालाब के चारों ओर घास लगवाई जाए ताकि बरसाती सीजन में मिट्टी का कटाव न हो। फुटपाथ बनने से ग्रामीणों को भ्रमण करने पर स्वास्थ्य लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मंजूरी प्राप्त ऐसे जोहड़ों जहां अवैध कब्जे हैं, वहां सुंदरीकरण कार्य में बाधा आ रही है। उन सभी जोहड़ों की राजस्व विभाग से तालमेल कर तुरंत निशानदेही करवाने और किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या निर्माण को हटाकर फौरी तौर पर कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के खेल ग्राउंड में लाइट, शौचालय, भवन की खिड़की व दरवाजों की मरम्मत, भवन में पेंट, जिम समेत खिलाड़ियों की सुविधा अनुसार अन्य तमाम व्यवस्थाओं के लिए एस्टिमेट बनाकर तुरंत कार्य शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें