22जेएनडी18-जिला बार एसोसिएशन की तरफ न्यू लाइब्रेरी हॉल के प्रथम तल पर बनने वाले कैबिन व चैंबरो
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जिला बार एसोसिएशन की तरफ न्यू लाइब्रेरी हॉल के प्रथम तल पर बनने वाले केबिन व चैंबरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। डीसी ने कहा कि न्याय पाना देश के हर नागरिक का कानूनी अधिकार है।
वादी को समय पर न्याय दिलाना ही संपूर्ण न्याय प्रणाली का एकमात्र लक्ष्य है। न्याय पाने के अधिकार की सुरक्षा करते हुए देश की न्याय व्यवस्था हर नागरिक को सहज और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि समय पर न्याय दिलाना एक सामाजिक सूत्र है जिसे हम सभी को अपने अपने दायरे में पूरी शिद्दत से निभाना चाहिए। इन नए चैंबरों के बनने अधिवक्ताओं को कार्य करने में सुविधा होगी। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को कहा कि इस निर्माण कार्य में जिला प्रशासन की ओर डी प्लान के तहत हर संभव मदद की जाएगी।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विकास लोहान ने बताया कि न्यू हॉल के प्रथम तल पर अधिवक्ताओं के लिए 16 चैंबर/कैबीन बनाए जाएंगे। ये चैंबर अभी निर्माणाधीन है। इन चैंबरों के बनने से अधिवक्ताओं को फायदा होगा। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के उप प्रधान विशाल खटकड़, सचिव संदीप कौशिक, सह सचिव विजय सोलंकी, पूर्व प्रधान रामरूप चहल, अधिवक्ता हेमंत सुखीजा, संजीत मलिक, देवराज मलिक, सुरजीत श्योकंद भी मौजूद रहे।