22जेएनडी15-सुखचैन सिंह। स्रोत संस्था
- फोटो : संवाद
जींद। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोहनगढ़ में जेबीटी अध्यापक के पद पर सेवारत सुखचैन सिंह को सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पांच अक्तूबर को श्रीनगर में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा। राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ के अनुसार अध्यापक सुखचैन सिंह को शिक्षा, स्काउटिंग, सामाजिक कार्य और पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया है। चेयरमैन नरेश सेलपाड़ के अनुसार सुखचैन सिंह ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स में संयुक्त राष्ट्रीय संगठन आयुक्त के रूप में कार्य करते हुए पूरे देश में स्काउटिंग की नई पहचान बनाई और विद्यार्थियों की स्काउटिंग स्किल को निखारने के लिए विशेष प्रयास किए। संवाद