फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय में वाहनों की गलत पार्किंग करने पर भड़के डीसी

विज्ञापन
डीसी कार्यायल के बाहर वाहनों की व्यवस्था को लेकर बात करते डीसी कार्यालय के कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
लघु सचिवालय में डीसी ऑफिस के बाहर गलत तरीके से वाहनों की पार्किंग पर बुधवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया भड़क गए। इस पर उन्होंने आदेश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने तय स्थान पर ही गाड़ियों को खड़ी करें। साथ ही मौके पर बुलाकर लघु सचिवालय के पार्किंग ठेकेदार को आदेश दिए गए कि वह अनावश्यक गाड़ियों व मोटरसाइकिलों को अंदर नहीं आने दें।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब दो बजे जब डीसी डॉ. आदित्य दहिया कार्यालय पहुंचे तो रास्ते में गाड़ियां खड़ी मिलीं। हालांकि गाड़ी निकलने की जगह थी, लेकिन डीसी को यह व्यवस्था अच्छी नहीं लगी। यहां तक की डीसी कार्यालय के पॉर्च के पास भी गलत तरीके से मोटरसाइकिल खड़ी की गई थी। इस पर डीसी ने अपने स्टाफ को बुलाकर इसकी व्यवस्था करने को कहा। इस पर डीसी ऑफिस के कर्मचारियों ने यहां से वाहनों को हटवाया। फिलहाल डीसी कार्यालय के नीचे ही नगर परिषद का भी कार्यालय चल रहा है। इससे नगर परिषद में आने वाले पार्षद व अन्य लोग अपने वाहनों को डीसी कार्यालय के नीचे तक ले आते हैं। यही वाहन पॉर्क के ठीक साथ खड़े थे। बाद में डीसी कार्यालय के कर्मचारियों ने इन वाहनों को हटवा दिया।
अधिकारियों के लिए तय है जगह
डीसी कार्यालय के बाहर ही अधिकारियों के वाहन खड़े करने के लिए जगह तय है, लेकिन इस जगह पर भी दूसरे कर्मचारियों का कब्जा रहता है। ऐसे में अधिकतर अधिकारियों के वाहन या तो तहसील कार्यालय के साथ खड़े होते हैं या फिर लघु सचिवालय की पिछली ओर।
विज्ञापन

यहां वाहन गलत ढंग से खड़े किए थे। यहां तक गाड़ियों को निकलने तक का रास्ता नहीं बचा था। ऐसे में आदेश दिए गए हैं कि पार्किंग से अनावश्यक वाहनों को आगे नहीं आने दिया जाएगा। साथ ही अधिकारी भी अपने तय स्थान पर गाड़ियां खड़ी करेंगे।
विज्ञापन

विजेंद्र हुड्डा, सिटीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें