फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डूमरखां गांव की बेटियों ने सब-जूनियर हॉकी में लहराया परचम

विज्ञापन
25जेएनडी17: खिलाड़ी आशी। स्रोत कोच।
विज्ञापन
नरवाना। गांव डूमरखां की बेटियों ने सब-जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में डूमरखां की खिलाड़ी आशी ने हिसार की टीम का प्रतिनिधित्व कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंजू ने फतेहाबाद की टीम में खेलते हुए तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों की पलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता के दौरान आशी ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में उनकी फुर्ती, टीमवर्क और आक्रामक रणनीति की सराहना की गई। फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने निर्णायक भूमिका निभाई और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वहीं अंजू ने भी अपने संतुलित खेल और मजबूत डिफेंस के दम पर टीम को तीसरे स्थान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस सफलता के पीछे कोच आज़ाद मलिक और राजेश मलिक की मेहनत और मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

हॉकी कोच सुमित ने बताया कि आशी और अंजू दोनों ही बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वे नियमित अभ्यास करती हैं और खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाएंगी। गांव डूमरखां में खिलाड़ियों के सम्मान की तैयारी की जा रही है।

25जेएनडी17: खिलाड़ी आशी। स्रोत कोच।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें