फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेलवे अंडरपास में अंधेरा, 20 गांवों के लोगों की जान जोखिम में...दीवार से टकराया लोडिंग ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

उचाना। शहर के रेलवे अंडरपास में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से 20 गांवों के वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात होते ही अंडरपास में अंधेरा छा जाता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

दो दिन पहले अंधेरे में दिखाई नहीं देने के कारण एक लोडिंग ट्रक दीवार से जा टकराया। गनीमत रही कि हादसे में चालक को चोट नहीं आई लेकिन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


उचाना मंडी से खापड़, कोथ कलां, कोथ खुर्द, भौंगरा, बुडायन, कापड़ो, मखंड, संदलाना, बनभौरी, बरवाला, उचाना खुर्द, काकड़ौद, नचार खेड़ा, दुर्जनपुर, उदयपुर, लितानी, दरौली खेड़ा, सूरबरा, मंगलपुर, डोहाना खेड़ा, बडनपुर और सुंदरपुरा सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं।

दिन में तो वाहन चालक सावधानी से निकल जाते हैं लेकिन रात के समय अंधेरा परेशानी बढ़ा देता है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है। अंडरपास में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी होती है।

ऊपर का रास्ता बंद, पैदल चलने वालों की बढ़ी मुश्किल
रेलवे अंडरपास के ऊपर से गुजरने वाला रास्ता बंद होने के कारण पैदल राहगीरों के पास भी इसी मार्ग से आने-जाने का विकल्प बचता है। इससे पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। रात के समय अंधेरे में पैदल चलने वालों को वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। सफाखेड़ी निवासी विकास ने बताया कि देर शाम रेलवे फाटक के दूसरी तरफ जाना मुश्किल हो जाता है। कई महीने पहले अंडरपास में लाइटें लगाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं हुई।

जल्द से जल्द लगाई जाएं लाइटें : वीरेंद्र कौशिक
जेजेपी के उचाना हलका प्रधान वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि अंडरपास के नीचे जल्द से जल्द लाइटें लगाई जाएंगी ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो। नवरात्र शुरू हो गए हैं और ऐसे में बनभौरी जाने वाले श्रद्धालुओं का भी इसी रास्ते से आना-जाना हो रहा है क्योंकि काफी संख्या में श्रद्धालु रात को भी पैदल जाते हैं। अंडरपास में लाइटें लगेंगी तो रात के समय आवागमन सुरक्षित होगा।
विज्ञापन


अथॉरिटी से बात कर लाइटों को लगवाया जाएगा
नगर पालिका अध्यक्ष विकास काला ने कहा कि रेलवे अंडरपास में लाइटें लगवाने को लेकर टेंडर जारी हो गया है जल्द ही लाइटें लगाई जाएंगी। एसडीएम सुमन यादव ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। सोमवार को मामले को टेकअप करेंगी और संबंधित अथॉरिटी से बात कर लाइटों को लगवाया जाएगा।

फोटो कैप्शन

10उचाना01, 02, 03 : उचाना रेलवे अंडरपास के नीचे छाया अंधेरा और अंधेरे से गुजरते वाहन। संवाद
10उचाना04 : दो दिन पहले रेलवे अंडरपास की दीवार में घुसे ट्रक का फाइल फोटो।

10उचाना05 : विकास सफाखेड़ी।
10उचाना06 : वीरेंद्र कौशिक, जेजेपी हलका प्रधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें