फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में DAP खाद की किल्लत: जुलाना और नारनौल में किसानों की लंबी कतारें, उचाना में पुलिस ने भांजी लाठियां

Sat, 26 Oct 2024 04:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना/नारनौल

सार

नारनौल में 15 दिन बाद डीएपी की खेप पहुंचने पर भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। कोऑपरेटिव सोसायटी के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिसमें महिलाएं भी सुबह-सुबह से शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन
डीएपी के लिए लाइन में लगे किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में किसानों को डीएपी खाद लेने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जींद के जुलाना और नारनौल में सरकारी खाद की दुकान पर किसानों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, लेकिन पर्याप्त खाद न मिलने के कारण उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। डीएपी की कमी और सीमित आपूर्ति के चलते स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही है।

विज्ञापन


वहीं उचाना में डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) खाद की किल्लत को लेकर किसानों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया। इस घटना में कई किसान घायल हो गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में नाराजगी और तनाव का माहौल बन गया है।

15 बैग की सीमा से बढ़ी चिंता

विज्ञापन

प्रशासन द्वारा एक किसान को केवल 15 बैग डीएपी खाद एक आधार कार्ड पर देने की सीमा तय की गई है। हालांकि, किसानों की संख्या अधिक है और खाद की उपलब्धता सीमित, जिस कारण सभी किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है। किसान चिंतित हैं कि गेहूं की बुवाई के समय उन्हें खाद नहीं मिल पाएगा, जिससे उनकी फसलों पर बुरा असर पड़ सकता है।

प्रशासन का बयान

विज्ञापन

सरकारी खरीद केंद्र के इंचार्ज प्रदीप कुमार का कहना है कि किसानों को 15 बैग प्रति आधार कार्ड के हिसाब से डीएपी खाद दी जा रही है, और प्रशासन किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दे रहा। इसके बावजूद, किसानों की संख्या अधिक होने से मांग पूरी नहीं हो पा रही है।

महिलाओं की भी भागीदारी
नारनौल से मिली खबरों के मुताबिक, 15 दिन बाद डीएपी की खेप पहुंचने पर भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। कोऑपरेटिव सोसायटी के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिसमें महिलाएं भी सुबह-सुबह से शामिल हो रही हैं। 1150 बैग डीएपी की खेप पहुंचने के बावजूद किसानों के बीच खाद को लेकर आपसी विवाद भी देखने को मिला, जिसके चलते पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें