हरियाणा में किसानों को डीएपी खाद लेने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जींद के जुलाना और नारनौल में सरकारी खाद की दुकान पर किसानों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, लेकिन पर्याप्त खाद न मिलने के कारण उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। डीएपी की कमी और सीमित आपूर्ति के चलते स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही है।
15 बैग की सीमा से बढ़ी चिंता
प्रशासन का बयान
महिलाओं की भी भागीदारी
नारनौल से मिली खबरों के मुताबिक, 15 दिन बाद डीएपी की खेप पहुंचने पर भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। कोऑपरेटिव सोसायटी के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिसमें महिलाएं भी सुबह-सुबह से शामिल हो रही हैं। 1150 बैग डीएपी की खेप पहुंचने के बावजूद किसानों के बीच खाद को लेकर आपसी विवाद भी देखने को मिला, जिसके चलते पुलिस की मदद लेनी पड़ी।