फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हैंडबॉल में लड़कियों में दनौदा, लड़कों में डूमरखा बना विजेता

Sat, 27 Sep 2025 08:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी43-खिलाडिय़ों से परिचय करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। स्रोत विभाग
विज्ञापन
उचाना। करसिंधु के ग्रामीण खेल स्टेडियम में सेवा पखवाड़ा के तहत खेल विभाग की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र अत्री रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता डीएसओ रामपाल हुड्डा ने की। लड़कों में डूमरखा की टीम दनौदा को हरा विजेता बनी तो लड़कियों में दनौदा की टीम नरवाना को हरा विजेता बनी। 30 को खरकभूरा के खेल स्टेडियम में हॉकी के मैच होंगे।
विधायक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पौधरोपण, स्वच्छता, खेल प्रतियोगिता में रक्तदान शिविर सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रवण मांडी, रोशन शर्मा, सतनाम करसिंधु, सतीश, अशोक कुमार हैंडबॉल कोच, रितु, अनुमित, राकेश कोच, सरपंच रामचंद्र, बजिंद्र गिल, प्रमोद पालवां, राममेहर, कृष्ण, दीपक, प्रदीप और महाबीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें