फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत

Wed, 12 Mar 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी19-मृतक बलराम।
विज्ञापन
जींद। जींद-हांसी रोड पर मंगलवार सुबह इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक कार सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सावित्री नगर निवासी ऐश्वर्या नामक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता बलराम हरियाणा लैदर केमिकल फैक्ट्री में कर्मचारी थे। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से साइकिल पर निकले थे। जब वह इंडस्ट्रियल एरिया के पास जलालपुरा खुर्द के कट के पास पहुंचे तो पटियाला चौक की तरफ से आई एक अज्ञात कार ने उनके पिता को अपनी चपेट में ले लिया। जांच अधिकारी एचसी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

11जेएनडी19-मृतक बलराम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें