फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: त्योहारी सीजन पर धड़ल्ले से बिक रही एक्सपायरी डेट की मिठाइयां

Wed, 12 Mar 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी13: करूणा सैनी। स्वयं
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन में मिष्ठान भंडारों की मिठाइयां धड़ल्ले से बिक रही है। इन पर न तो बनने की तिथि है और न ही एक्सपायर होने की तिथि निर्धारित है। शहर में पिछले साल मिठाइयों के 25 सैंपल फेल आए थे। इसके कारण लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन

किसी भी दुकान पर मिठाइयां की गुणवत्ता के बारे में कोई जानकारी निर्धारित नहीं की गई है। ग्राहक बिना पूछताछ किए मिठाइयों को धड़ल्ले से खरीद रहे हैं। मिठाई को कितने दिन तक प्रयोग किया जा सकता है। इस हालात में ग्राहकों की खुद की जिम्मेदारी बनती है कि मिठाइयों की गुणवत्ता की परख की जाए। हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम त्योहारी सीजन में लगातार मिष्ठान भंडारों व खाद्य भंडारण के गोदामों व ठिकानों पर लगातार छापामार कार्रवाई करती है। यदि खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता में किसी तरह की मिलावट पाई जाती है या फिर एक्सपायरी डेट की मिठाई मिलती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान संचालक पर एफआईआर और जुर्माना कराया जा सकता है। दरअसल, त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में मिलावटी मावा, मिठाइयों की भरमार रहती है। इसके सेवन से लोगों की सेहत बिगड़ने का भी डर बना रहता है। हालांकि मिठाइयों पर उन्हें तैयार करने और उनकी एक्सपायरी तिथि को अंकित करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन इन आदेशों पर ज्यादा अमल नहीं हुआ। इसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने सक्रियता को बढ़ाया है।
वर्जन
त्योहारी सीजन के दौरान मिष्ठान भंडारों और खाद्य वस्तुओं के भंडारण की जगहों पर नियमित रूप से जांच की जा रही है। इस दौरान मिलावट संभावित खाद्य वस्तुओं के सैंपल भी सरकारी लैब में जांच के लिए भेजे जाते हैं, लेकिन दुकानदार मिठाइयों व खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। जांच में अगर मिलावट साबित होती है तो संबंधित पर जुर्माना व एफआईआर का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

- डॉ. योगेश काद्यान, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जींद,


खाद्य सामग्री पर अंकित हो एक्सपायरी डेट
त्योहारों पर बाजार से खाद्य सामग्री बेहद ज्यादा बिकती है। इस दिन खुशी में हर व्यक्ति मिठाई समेत अन्य बाजार की वस्तुओं का प्रयोग करता है, लेकिन बाजार में मिठाई समेत किसी भी खाद्य सामग्री पर एक्सपायरी डेट नहीं होती। सरकार को चाहिए कि इसका पैमाना निर्धारित कर हर मिठाई व फास्ट फूड पर बनने व प्रयोग करने की तिथि प्रकाशित की जाए।
करूणा सैनी।

खाद्य सुरक्षा विभाग करे कड़ी कार्रवाई
मिठाई समेत अन्य सभी खाद्य सामग्री पर एक्सपायरी डेट नहीं होने पर दुकानों को सील किया जाए, ताकि त्योहार समेत किसी भी अन्य अवसर पर खाद्य सामग्री से किसी व्यक्ति की जान जोखिम में न आए। खाद्य सामग्री में जहां भी लापरवाही मिले तो विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
पूजा मुदगिल।
-
टीमें बनाकर हर दुकान की हो जांच
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को चाहिए कि विशेषकर त्योहारी सीजन पर जब ज्यादा मिठाई बिकती हैं। उस दौरान कई टीमें बनाकर एक साथ ज्यादा से ज्यादा दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य सामग्री की जांच हो। यदि इस तरह की कार्रवाई प्रशासन करे तो शहर में मिलावटी खाद्य सामग्री पर पूरी तरह से रोक लगेगी।
विज्ञापन

एडवोकेट शालू शर्मा।

11जेएनडी13: करूणा सैनी। स्वयं

11जेएनडी13: करूणा सैनी। स्वयं

11जेएनडी13: करूणा सैनी। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें