फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल की बढ़ेगी पेराई क्षमता, सीआरएसयू को मिलेगा नहरी पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लंबे समय से पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे जींद सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता अगले साल तक बढ़ जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को विधानसभा सत्र में आश्वासन दिया है। इससे जहां मिल को लाभ होगा, वहीं मिल से जुड़े हजारों किसानों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

दरअसल, जींद मिल काफी पुरानी है। ऐसे में इसकी पेराई क्षमता फिलहाल 1750 क्विंटल प्रतिदिन है। अब सरकार ने इसको 2200 क्विंटल प्रतिदिन करने का फैसला लिया है। हालांकि इसके लिए पहले से ही प्रक्रिया चल रही है और टेंडर लगाए गए हैं। जींद चीनी मिल के तहत भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व जींद जिले के किसान आते हैं। चीनी मिल क्षेत्र में करीब 17 हजार एकड़ में गन्ना उगाया जाता है। ऐसे में इससे प्रति वर्ष जींद चीनी मिल को 25 से 30 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करनी होती है। क्षमता कम होने के कारण चीनी मिल को अधिक समय के लिए चलाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें