फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएसयू ने डेटशीट में किया बदलाव : एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की तरफ से 21 दिसंबर को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में यूजीसी नेट परीक्षा तिथी के साथ विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की डेटशीट को लेकर मांग उठाई थी।
विज्ञापन

एबीवीपी विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष राहुल कक्कड़ ने बताया कि काफी संख्या में ऐसे छात्र हैं जो एक साथ सीआरएसयू की परीक्षाओं एवं यूजीसी नेट परीक्षा में सम्मिलित हो रहे थे। डेटशीट के एक ही समय पर छात्रों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता था।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि एबीवीपी की पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।विश्वविद्यालय की तरफ से 26 दिसंबर 2025 को संशोधित डेटशीट जारी की गई जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

अब पीजी लॉ विभाग की 31 दिसंबर 2025 होने वाली परीक्षा दो जनवरी 2026 होगी और पीजी कोर्स एनईपी की दो जनवरी 2026 की परीक्षा अब नौ जनवरी 2026 को होगी। एबीवीपी नेता अमित सैनी ने बताया कि ने छात्रों की इस मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। परिषद ने स्पष्ट किया कि यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा है, जिसका अवसर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें