फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाकर धरने पर बैठे सीआरएसयू के डीन ऑफ एकेडमिक

विज्ञापन
मामले की सूचना पाकर सीआरएसयू में पहुंची पुलिस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
दो दिन से सीआरएसयू में चल रही शारीरिक शिक्षा के असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के साक्षात्कार मामले में गड़बड़ी के आरोप लगाकर विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक संदीप बेरवाल ने विश्वविद्यालय में धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने मारपीट तथा बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वहीं कुलपति आरबी सोलंकी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि संदीप बेरवाल ने सिलेक्शन कमेटी के सदस्यों के साथ बदतमीजी की। कमेटी ने उनको एक शिकायत भी दी है। सोमवार को काउंसिल की बैठक होगी, उसमें शिकायत को रखा जाएगा। इसके बाद शिकायत के आधार पर संदीप बेरवाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के लिए चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में पूर्व रजिस्ट्रार पर रिकार्ड गायब होने का भी आरोप लगा है। इसके अलावा कुछ अन्य भर्तियों पर भी सवाल उठ चुके हैं। शनिवार व रविवार को सीआरएसयू में फिजिकल एजुकेशन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के साक्षात्कार हो रहे थे। इसमें राज्यपाल की तरफ से भी प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
संदीप बेरवाल ने कहा कि रजिस्ट्रार और कुलपति ने भर्ती में गड़बड़ी की है। रजिस्ट्रार ने उनके साथ मारपीट भी की है, जिसकी वजह से वे धरने पर बैठे हैं। वहीं कुलपति आरबी सोलंकी ने कहा कि संदीप बेरवाल खुद किसी को नौकरी लगवाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया तो वह इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं। सिलेक्शन कमेटी के सदस्यों के साथ बेरवाल ने बदतमीजी की है। सभी कमेटी सदस्यों ने एक शिकायत उनके खिलाफ लिखित में दी है। सोमवार को बैठक होगी, जिसमें इस मामले को रखा जाएगा।
विज्ञापन

जान का भी खतरा
संदीप बेरवाल ने कहा कि वह धरने पर ही बैठे रहेंगे। उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। उनको जान का भी खतरा है। उनके परिजन भी रात दस बजे उनसे मिलने आए। उन्होंने कहा कि वे अन्याय को सहन नहीं करेंगे और इस मामले में पूरी लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

संदीप बेरवाल ने लिखित में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार, कार्यकारी सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें