फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादी के सीजन में फूलों की दुकानों पर लगी भीड़

Sat, 01 Nov 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी38 : फूलों से सजी हुई गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जींद। शादी का सीजन शुरू होते ही फूलों के बाजार में रौनक लौट आई है। सुबह से लेकर देर रात तक फूलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। बारात की गाड़ियों, मंडप, स्टेज और घरों की सजावट के लिए लोग अलग-अलग डिजाइन और फूलों की डिमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुलाब, गेंदा, ऑर्किड, लिली और जरबेरा जैसे फूल सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। गाड़ियों की सजावट के दाम डिजाइन और फूलों की क्वालिटी के अनुसार तय किए जा रहे हैं। साधारण सजावट तीन हजार रुपये से शुरू होती है जबकि आकर्षक थीम वाली सजावट के लिए आठ हजार रुपये तक खर्च आ रहा है।
शादी के मौसम में उनकी बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में तीन गुना बढ़ जाती है। लोग कृत्रिम फूलों के बजाय ताजे फूलों से सजावट करवाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ दुकानदार ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी की सुविधा भी दे रहे हैं जिससे ग्राहकों को सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर खड़ी बारात की गाड़ियां और फूलों की खुशबू से सजे बाजार का नजारा देखते ही बनता है। शादी का यह सीजन न सिर्फ फूल विक्रेताओं के लिए मुनाफे का मौका लाया है बल्कि मजदूरों और डेकोरेटरों के लिए भी काम बढ़ा दिया है। फूलों की इस रंगीन रौनक ने पूरे बाजार को खुशनुमा बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें