फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एएसआई संदीप से एप के जरिए हुई थी आखिरी बात

Sat, 01 Nov 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
67...एएसआई संदीप के मामले में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया से मिलकर बाहर आते परिजन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। एएसआई संदीप लाठर ने आखिरी बार एप के जरिए बात की थी। यह कॉल किसने की, पुलिस इसका पता लगा रही है। एएसआई का निजी मोबाइल फोन उसकी स्कूटी में था। जिस मोबाइल फोन से बात हुई, यह सरकारी हो सकता है।
विज्ञापन

इधर, परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया से मुलाकात की। यहां मामले की जांच को लेकर सवाल किए। इनके जवाब में एसपी ने उन्हें जल्दी ही खुलासा करने का आश्वासन दिया।
एएसआई संदीप सुसाइड केस में कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को परिजनों ने एसपी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। यहां करीब 30 मिनट बातचीत हुई। इसके बाद परिजन लौट गए। पुलिस ने इन्हें बताया कि संदीप की आखिरी बार बात एप के जरिए हुई थी। यह कॉल की गई थी या आई थी, इसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने इस पर संतुष्टि जताई है। ब्लाॅक समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय देशवाल व पूर्व सरपंच संजय ने बताया कि संदीप के मामले में जांच को लेेकर संदेह था। एसपी से मुलाकात में कुछ बातें बताई गई हैं। इनसे अब संदेह नहीं रहा है। जल्दी की मामले से पर्दा हटाने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

बिहार चुनाव के बाद नौकरी की मांग के लिए सीएम से मिलेंगे : परिजनों ने बताया कि बिहार चुनाव के बाद सीएम से मुलाकात की जाएगी। उनसे संदीप की पत्नी के लिए नौकरी की बात की जाएगी। इस संबंध में आश्वासन मिला था। अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें