फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 40 स्थानों पर फसल अवशेष में लगी आग बुझाई

Sat, 21 Oct 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। फसल अवशेष जलाने पर रोक के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई का असर दिखने लगा है। अलग-अलग क्षेत्रों के एसडीएम ने गांवों का भ्रमण कर 40 स्थानों पर फसल अवशेष में लगाई गई आग बुझवाई। फसल अवशेष में आग लगाने के 17 से अधिक मामलों में 30 से अधिक चालान हो चुके हैं।
विज्ञापन

एसडीएम गुलजार मलिक, तहसीलदार निखिल सिंगला, नायब तहसीलदार संजीव कुमार निरंतर किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एसडीएम गुलजार मलिक ने खुद 40 से अधिक जगहों पर खेतों में जल रहे फसल अवशेषों को बूझाया। 17 से अधिक आगजनी के मामलों में 30 से अधिक चालान हो चुके हैं। प्रशासन की इस सख्ती का असर अब दिखाई देने लगा है। फसल अवशेष जहां पहले इन दिनों खेतों में जलते नजर आते थे उनमें कमी नजर आ रही है। एसडीएम गुलजार मलिक ने कहा कि खेतों में फसल अवशेष जला कर हम खुद के साथ-साथ अपनों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। भूमि की उर्वरा शक्ति को ऐसा करके किसान खत्म कर रहा है। एक-दूसरे के देखा देखी किसान फसल अवशेष जलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें