फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, कॉलोनी निवासी पर शादी करवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप

Mon, 03 Jul 2023 11:18 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद पुलिस को दी शिकायत में इंदिरा कॉलोनी निवासी अशोक ने कहा कि उसकी बेटी कोमल की शादी 2021 में हांसी निवासी अरूण के साथ हुई थी। उस समय संजय भी इंदिरा कॉलोनी में उनके पड़ोस में ही रहता था। वह उसकी लडक़ी के साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद की इंदिरा काॅलोनी में रविवार रात को एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को इंदिरा कॉलोनी निवासी संजय परेशान करता था, इसी कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में इंदिरा कॉलोनी निवासी अशोक ने कहा कि उसकी बेटी कोमल की शादी 2021 में हांसी निवासी अरूण के साथ हुई थी। उस समय संजय भी इंदिरा कॉलोनी में उनके पड़ोस में ही रहता था। वह उसकी लडक़ी के साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता था। संजय ने हांसी जाकर उसकी बेटी कोमल की बदनामी के लिए उसके बारे में गंदी बातें उसके पति अरूण के साथ-साथ आस पड़ोस में फैलाई, जिसके कारण उसकी बेटी की शादी अरूण से टूट गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
2022 में उसने कोमल की शादी दादरी निवासी गदर के साथ करवाई लेकिन संजय ने गदर के साथ भी रिश्ता तुड़वा दिया। इस शादी के टूटने के बाद कोमल घर पर ही रह रही थी। संजय उसकी बेटी पर बार-बार शादी के लिए दबाव डाल रहा था लेकिन कोमल उसके साथ शादी नहीं करना चाहती थी। संजय से तंग आकर उसकी बेटी कोमल ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। शहर थाना पुलिस ने कोमल के पिता की शिकायत पर संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें