फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: मंदबुद्धि युवती को तीन युवकों ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा

Sat, 27 May 2023 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद शहर थाना इलाके की एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 34 वर्षीय बेटी मंदबुद्धि है। जो उसके पास घर में रहती है। वह कामकाज के सिलसिले में बाहर जाती है और उसकी बेटी घर में अकेली रहती है। पीछे से उनके पड़ोसी उसकी बेटी को हवस का शिकार बनाते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद थाना इलाके में मंदबुद्धि युवती का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। जिसके चलते युवती गर्भवती हो गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज 
शहर थाना इलाके की एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 34 वर्षीय बेटी मंदबुद्धि है। जो उसके पास घर में रहती है। वह कामकाज के सिलसिले में बाहर जाती है और उसकी बेटी घर में अकेली रहती है। पीछे से उनके पड़ोसी उसकी बेटी को हवस का शिकार बनाते थे।

पेट में दर्द के चलते उसकी बेटी की जांच करवाई गई
यौन शोषण के चलते उसकी बेटी गर्भवती हो गई, घटना का उसी में पता चला जब पेट में दर्द के चलते उसकी बेटी की जांच करवाई गई। पूछताछ करने पर उसकी बेटी ने तीन पड़ोसी  की 'करतूत' के बारे में बताया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीनों के खिलाफ यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
महिला थाना की जांच अधिकारी रीना ने बताया कि महिला ने तीन युवकों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें