फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: निवेश से पैसे दोगुने होने का दिया झांसा, एक करोड़ 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 02 Feb 2022 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

पीड़ित की शिकायत पर जुलाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव पपोसा निवासी एक व्यक्ति से जींद जिले के जुलाना निवासी नौ लोगों ने कंपनी में निवेश का झांसा देकर एक करोड़ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोप है कि जब पीड़ित ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने युवक की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में भिवानी जिले के गांव पपोसा निवासी प्रवीण ने कहा कि जुलाना निवासी दीपक जांगड़ा, संदीप जांगड़ा, सुभाष उर्फ भाषा, विजय उर्फ टूंडा, डारविन कंपनी के चेयरमैन अजय हरिनाथ, सोहित, फरमाना निवासी सतेंद्र, चंडीगढ़ निवासी सुमित जांगड़ा व प्रवीन का उनके पास आना जाना था। आरोपियों ने उसे कई कंपनियों में भी निवेश करने की सलाह दी। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि उसके पैसे दोगुना हो जाएंगे।

इस कारण वह झांसे में आ गया और उसने खुद व अन्य रिश्तेदारों के एक करोड़ 60 लाख रुपये निवेश कर दिए। उसने कुछ समय बाद जब अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे कई बार अलग-अलग तरीख दी। जब निश्चित किए गए दिन आरोपियों के पास पैसे लेने के लिए जाता तो आरोपी उसे अगली तारीख बता दे। बाद में आरोपियों ने उसे पैसे देने से मना कर दिया और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें