फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में दो भाइयों की हत्या: बाप-बेटा गिरफ्तार, तीसरा आरोपी रोडवेज में स्टोर कीपर, दो दिन के रिमांड पर

Thu, 10 Apr 2025 07:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में गैस एजेंसी के गोदाम पर दो भाइयों की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी बाप बेटे समेत तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में बुधवार को गैस एजेंसी पर दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने बाप-बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निर्जन गांव हाल आबाद सेक्टर-11 निवासी सुरेश और उसके बेटे मोहित और नंदगढ़ निवासी लक्ष्य के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी मोहित ने अपने पिता सुरेश की लाइसेंसी बंदूक से दोनों भाइयों की हत्या की थी। उसने दोनों को नजदीक से गोली मारी थी। इसके बाद वह अपने पिता और साथ लक्ष्य के साथ गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए थे। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर हासिल लिया है। आरोपी सुरेश प्रॉपर्टी का काम करता है। वहीं उसका बेटा सिंचाई विभाग में बेलदार है और तीसरा आरोपी लक्ष्य रोडवेज में स्टोर कीपर है। 

डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि 9 अप्रैल को मृतक सतीश के बेटे मोहित ने पुलिस को शिकायत में बताया था उनकी नया बाइपास सफीदों रोड जींद के पास निर्जन गांव की जमीन में भारत गैस की सत्यम गैस एजेंसी का गोदाम है। उसके परिवार और चाचा दिलबाग का करीब दो साल से आरोपी सुरेश और मोहित समेत अन्य के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्षों में लड़ाई-झगड़े हो चुके हैं। 8 अप्रैल को उसके पिता सतीश के साथ सुरेश और मोहित ने गैस एजेंसी के गोदाम के पास मारपीट की थी। 
विज्ञापन


9 अप्रैल करीब साढ़े 12 बजे वह अपनी कार से सेक्टर-11 की मार्केट में गया था, जहां पर सुरेश, मोहित और उनके साथ 3-4 अन्य व्यक्ति भी थे। आरोपी सुरेश और मोहित उसपर गोलियां चलाई। उसने किसी तरह खुद को बचाया। इसके बाद आरोपी बाप बेटा उनके गैस गोदाम पर पहुंचे। वह भी पीछे-पीछे गोदाम पर पहुंचा। गैस गोदाम के बाहर उसके पिता सतीश, चाचा दिलबाग, उसका बेटा अनुज बैठे थे। आरोपी सुरेश और उसके बेटे मोहित ने उसके पिता सतीश और चारा दिलबाग पर गोलियां चला दी, इससे दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें