फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडों से पीट-पीट कर दोस्त की हत्या

Tue, 27 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद (अलेवा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद/अलेवा। गांव नगूरां में रविवार देर रात एक युवक को शराब पिलाकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो युवकों को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक मृतक के दोस्त थे और कई दिन पहले उनके बीच झगड़ा होने के चलते रंजिश हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक, गांव नगूरां निवासी सोनू, राजाराम रविवार देर शाम अपने दोस्तों के साथ आरोपी सोनू के घर पर शराब पी रहे थे। योजनाबद्ध तरीके से उसने गांव नगूरां निवासी विकास को घर बुला लिया। यहां आरोपियों ने पहले विकास को शराब पिलाई। इस दौरान विकास तथा आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोपी सोनू, राजाराम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विकास की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। सोनू के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तथा उसके परिजन मौके पर पहुंचे।

हमले में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर तथा मुंह से खून बह रहा था। परिजन उसे जींद के सामान्य अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सोमवार अल सुबह विकास की उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर डीएसपी सुरेश कुमार, एसएफएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक विकास के भाई सुनील का आरोप है कि उसके भाई की आरोपी सोनू तथा राजराम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोनू, राजाराम को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विकास के अच्छे दोस्त थे आरोपी
पुलिस के अनुसार मृतक विकास के सोनू तथा राजाराम अच्छे दोस्ते थे। दोनों ही के परिवार का भी अच्छा आना-जाना था।  तीन दिन पहले विकास की सोनू तथा राजाराम की गांव के राजकीय स्कूल के निकट किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान विकास तथा आरोपियों में झगड़ा हो गया था।

उस दौरान आसपास के लोगों ने झगड़े रहे विकास तथा सोनू, राजाराम को अलग-अलग करके घर भेज दिया था। लेकिन इस बात को लेकर सोनू तथा राजाराम मृतक विकास के साथ रंजिश रखने लगे थे। इसी को लेकर रविवार देर रात को योजनाबंद तरीके से घर पर बुला लिया और वहां पर शराब पिलाकर आरोपियों ने लाठी व डंडों से पिटकर हत्या कर दी।

नगूरां चौकी के इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि विकास की हत्या गांव के सोनू, राजाराम ने अन्य के साथ मिलकर रंजिश के चलते की है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें