हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर 12वीं की छात्रा से
दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात हर्रैया के संसारी
चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसओ ने मेडिकल कॉलेज जाकर पीड़िता के
बयान लिए।
रविवार दोपहर 16 वर्षीय किशोरी के साथ हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में
युवक ने दुष्कर्म किया था। चीख सुनकर वहां पहुंची महिला को छात्रा बेहोशी
की हालत में मिली थी। पहचानने के बाद महिला ने किशोरी के घरवालों को इसकी
जानकारी दी। घरवाले उसे बेहोशी की हालत में लेकर थाने पहुंचे।
तहरीर के
आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार चौधरी के विरुद्ध दुष्कर्म और पास्को
एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। बाद में महिला पुलिस के संरक्षण में पीड़िता को
महिला अस्पताल भेजा गया।
रविवार देर रात हालत बिगड़ने पर उसे गोरखपुर
मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसओ हर्रैया ने बताया कि आरोपी पकड़ा जा
चुका है। उन्होंने सोमवार को मेडिकल कालेज पहुंचकर पीड़िता के बयान लिए।
वहीं पीड़िता की हालत में सुधार है।