फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में वारदात: दिनदहाड़े मां बेटी पर तेजधार हथियार से वार, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

Thu, 24 Feb 2022 07:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद की इंप्लाइज कॉलोनी में दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया। हमले में घायल मां को पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद शहर की इंप्लाइज कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े मां बेटी पर तेजधार हथियार से वार कर 52 वर्षीय बेटी कमलेश की हत्या कर दी जबकि उसकी 70 वर्षीय मां गंभीर रुप से घायल हो गई। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक महिला कमलेश के जीजा भिवानी रोड निवासी हुक्मी के बयान दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में भिवानी रोड निवासी हुक्मी ने बताया कि उसकी विधवा साली कमलेश व उसकी सास लक्ष्मी पिछले लगभग छह वर्ष से घर में अकेली ही रहती थी। उसकी साली का कोई बच्चा नहीं था जिसके कारण कमलेश अपनी मां को अपने साथ रखती थी।

उसने बताया कि गुरुवार दोपहर को लगभग दो बजे अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर दोनों पर तेजधार हथियार से वार कर कमलेश की हत्या कर दी जबकि उसकी मां लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपियों को थी पल-पल की जानकारी
इंप्लाइज कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर तेजधार हथियार से मां बेटी पर वार कर 52 वर्षीय विधवा कमलेश की हत्या कर दी जबकि कमलेश की मां लक्ष्मी गंभीर रुप से घायल कर दी। हत्या करने के लिए हत्यारोपियों को घर के बारे में पल-पल की पूरी जानकारी थी। इसके चलते घर में काम कर रहे पेंटर के लंच पर जाने व वापस आने के बीच करीब एक घंटे के समय में ही वारदात को अंजाम देकर आरोपी निकल गए। जहां पर घटना को अंजाम दिया गया है यह रास्ता काफी व्यस्त है लेकिन किसी ने भी आरोपियों को नहीं देखा। ऐसे में पुलिस का अनुमान है कि घटना से पहले पूरी तरह से रैकी की गई है और इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं।
 
घर में पेंट का काम कर रहे पेंटर ने बताया कि वह सुबह आठ बजे घर में पेंट करने के लिए आया था। दोपहर को लगभग वह एक बजे जब वह खाना खाने के लिए अपने घर गया तो दोनों मां बेटी घर के बाहर खाली प्लॉट पर चारपाई पर बैठी थी। इसके बाद जब वह लगभग दो बजे वापस आकर ऊपर काम के लिए गया तो वहां पर कोई नहीं मिला और आवाज लगाने के बाद भी नहीं बोला। इसके बाद जब वह अंदर कमरे में गया तो वहां पर 52 वर्षीय महिला कमलेश खून से लथपथ हालात में पड़ी मिली। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को आवाज देकर पुलिस को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद जब वह नीचे आए तो वहां पर कमलेश की मां लक्ष्मी भी खुन से लथपथ हालात में बेसुध मिली। जिसको पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

कमलेश छत पर बने कमरे में मिली मृत, तो मां लक्ष्मी नीचे के कमरे में
महिला कमलेश का शव मकान के छत पर बने कमरे में खून से लथपथ हालात में मिला तो उसकी मां लक्ष्मी मकान के नीचे के कमरे में सौफे के पास घायलावस्था में मिली। दोनों के आसपास खून बिखरा हुआ था।

छह साल पहले पति की हुई थी मौत
महिला के पति राजपाल फौज से सेवानिवृत्त थे। जिनकी छह साल पहले हद्वय गति रुकने से मौत हो गई थी। राजपाल की कमलेश दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मौत होने के बाद कमलेश से लगभग 30 वर्ष पहले शादी की थी, हालांकि कमलेश का कोई बच्चा नहीं था। राजपाल की पहली पत्नी के तीन बेटे व एक बेटी थी। जिसमें दो बेटों की मौत हो चुकी है, अब उसका एक बेटा व बेटी हैं जो कमलेश से अलग रहती हैं। कमलेश के पति की मौत के बाद ही उसकी मां लक्ष्मी कमलेश के साथ लगभग छह वर्ष पहले रहने लगी थी।

एसपी ने किया घटनास्थल का दौरान 
घटना की सूचना मिलने पर एसपी नरेंद्र बिजरानियां ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया। इस दौराना साइबर व एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसपी ने कहा कि जिन भी लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। उनको पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी। इसके लिए पुलिस की टीमों ने काम शुरू कर दिया है।

लघु सचिवालय से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई वारदात
वारदात लघु सचिवालय से सटी हुई कॉलोनी में हुई है। यहां से डीसी-एसपी कार्यालय महज आधा किलोमीटर से भी कम दूरी पर हैं। इस रास्ते से लोग सीआरएसयू व रोहतक रोड की तरफ जाते हैं। वहीं महिला के घर के सामने भी दो दुकान हैं। दुकानदारों को भी घटना का पता नहीं चला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें