फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा: दिव्यांग चाचा की हत्या के दोषी भतीजे को आजीवन कारावास, सिर में रॉड मारकर की थी हत्या

Wed, 17 Nov 2021 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपये जुर्माने भी लगाया है। जुर्माना राशि नहीं भरने पर दोषी को तीन माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के गांव घसो कलां में 10 दिसंबर 2018 को दिव्यांग चाचा के सिर में रॉड मारकर हत्या करने के मामले में भतीजे सुशील उर्फ शीलू को सत्र न्यायाधीश अराधना साहनी की अदालत ने दोषी करार दिया। न्यायालय ने आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि नहीं भरने पर दोषी को तीन माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः पेंशन ने दी टेंशन: फैमिली आईडी में आय दो लाख से ज्यादा, अपडेट होते ही बुजुर्गों की बंद हो रही पेंशन

 

उचाना थाना पुलिस को 10 दिसंबर 2018 को घसो कलां निवासी रघबीर उर्फ पप्पू ने दी शिकायत में बताया था की उसका भाई सुलतान दिव्यांग था और वह चारपाई पर ही बैठा रहता था। 10 दिसंबर को उसके भतीजे सुशील उर्फ शीलू ने अपने चाचा सुलतान के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा किया और बाद में उसके सिर में लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें ः भिवानी: प्रधानमंत्री के भाषण से प्रेरित होकर सेठ कृष्ण जिंदल ने अपने गांव सूई को सुधारने का उठाया बीड़ा, आज देखने आए राष्ट्रपति

विज्ञापन


जिसके बाद वह अपने भाई सुलतान को इलाज के लिए नरवाना नागरिक अस्पताल में लेकर गया जहां पर वह उसके सिर में पट्टी करवाकर वापस घर आ रहा था तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस मामले में उचाना थाना पुलिस ने आरोपी सुशील उर्फ शीलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें