फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल मैसेज से नौकरी की चाह में आए बेरोजगार युवा परेशान

Wed, 26 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
नरवाना की आईटीआई में पहुंचे बेरोजगार युवा व रोष करते बेरोजगार युवा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 व्हाटसएप पर मारुति सुजुकी में 1100 भर्तियों का मैसेज वायरल होने पर मंगलवार को नरवाना आईटीआई में बेरोजगारों की काफी भीड़ जुट गई। दूसरे प्रदेशों से आए हुए युवा सोमवार रात से ही आईटीआई में डेरा डाले हुए थे। जब युवाओं को व्हाटसएप पर मिला मैसेज गलत मिला तो उनमें आक्रोश फैल गया। व्हाटसएप पर वायरल मैसेज में सूचना दी गई है कि 25 अप्रैल को मारुति सुजुकी की तरफ से  नरवाना आईटीआई में 1100 युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।

यह मैसेज आईटीआई से पास आउट होने वाले जिस भी युवक के पास पहुंचा वह 25 अप्रैल मंगलवार को नरवाना की आईटीआई में पहुंच गए। इसके बाद आईटीआई में बेरोजगार युवाओं का मेला लग गया। लेकिन इन युवाओं में से यह कोई नहीं जानता था कि उनके साथ किसी ने मजाक किया है। लेकिन इस मैसेज से उन युवाओं में एक जोश और आस जगी थी तो आईटीआई में विभिन्न प्रकार के कोर्स करने के बाद भी अपने घरों में बेरोजगार बैठे थे। लेकिन जब आईटीआई के प्राचार्य ने कहा कि उनके पास किसी कंपनी का ऐसा कोई मैसेज नहीं आया। इसमें 1100 युवाओं को रोजगार देने की बात कही हो। इसलिए आप लोग घर जाइए और इस प्रकार के मैसेज भेजने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को भी शिकायत दें। प्राचार्य ही यह बात सुनकर आईटीआई में इंटरव्यू देने पहुंचे सैकड़ों युवाओं को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन


दूर दराज से पहुंचे थे युवा
मंगलवार को नरवाना आईटीआई में बेरोजगार युवाओं को हजूम उमड़ा था। आईटीआई में राजस्थान, यूपी, बिहार, पंजाब समेत हरियाणा के कैथल, जींद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, बहादुरगढ़, करनाल, हिसार, रेवाड़ी, झज्जर सहित अन्य कई जिलों के आईटीआई डिप्लोमा धारक युवा नरवाना की आईटीआई में पहुंचे थे। युवाओं ने बताया कि वायरल हुए मैसेज में 1100 जॉब दर्शाकर 21,751 रुपये प्रति माह सैलरी व बोनस देने की बात की गई। वहीं इस जॉब का टाइटल सी डब्ल्यू रखा गया। इसमें फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मेकेनिकल, पेंटर, मोटर मैकेनिक, टैक्टर मैकेनिक के डिप्लोमा धारक ही साक्षात्कार के लिए पहुंचे।

दो अप्रैल को पंजाब में ऐसा ही हुआ
नरवाना आईटीआई में पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने कहा कि इससे पहले उनके पास मैसेज आया था कि दो अप्रैल को पंजाब के गुरुदासपुर में भी मारुति गुरुग्राम में नौकरी के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा, लेकिन वहां पर भी ऐसी ही स्थिति थी। वहां भी किसी कंपनी का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा और उन्हे मायूस होकर घर लौटना पड़ा था। 25 अप्रैल को नरवाना में भी ऐसा ही हुआ और अब इस साक्षात्कार की अगली तारीख 29 अप्रैल है। हरियाणा की बोडियाखेड़ा आईटीआई फतेहाबाद का कैंपस में साक्षात्कार का केंद्र निर्धारित किया है और यह मैसेज भी व्हाटसएप पर वायरल किया जा रहा है।

सोशल साइट का गलत इस्तेमाल
मारुति में नौकरी पाने के लिए आगरा से नरवाना आईटीआई में पहुंचे गौरी शंकर ने बताया कि कुछ लोग सोशल साइटों तके जरिए हमारे देश की बेरोजगारी का मजाक उड़ा रहे हैं। इसलिए साइबर सेल को इस प्रकार के गलत मैसेज वायरल करने वाले ग्रु्प व उनके एडमिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। सचिन ने कहा कि यहां तक पहुंचने के लिए उसके हजारों रुपये बर्बाद हो गए।

बेरोजगारी की मार के कारण भटक रहे युवा
यूपी के रोहित ने बताया कि बेरोजगारी के लिए देश के युवा दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। इसके कारण कुछ लोग युवाओं को रोजगार के नाम में भटकाने का काम कर रहे हैं। व्हाट्सएप पर मैसेज पढ़कर वह जैसे तैसे नरवाना आईटीआई में पहुंचा था, लेकिन जब उसे पता चला कि मैसेज झूठा है उसका व्हाट्सएप की सूचनाओं से विश्वास उठ गया है।
विज्ञापन


क्या कहना है आईटीआई प्रशासन का
नरवाना आईटीआई के प्राचार्य रामकुमार सहारण ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। जिसके तहत युवाओं को यहां बुलाया गया हो। युवा नौकरी पाने के चक्कर में सोमवार रात से ही आईटीआई में ठहरे थे। इस दौरान आईटीआई में कई प्रकार की परेशानियां सामने आई। उन्होंने कहा कि झूठा मैसेज डालकर युवाओं के साथ मजाक किया गया। इसका खामियाजा इन बेरोजगार युवाओं को भुगतना पड़ा। इसकी सूचना पुलिस को भी दी है और यहां पहुंचे युवकों ने भी शिकायत लिखकर दी है। इसके आधार पर कार्रवाई होगी। उनके पास दूसरी स्टेटों से जॉब और साक्षात्कार के लिए टेलीफोन आए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें