फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा मैं किसी के साथ जा रहा हूं, हम दोनों आत्महत्या कर रहे हैं

Tue, 09 May 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
विज्ञापन
dummy pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 पापा मैं किसी के साथ बाहर जा रहा हूं और हम दोनों मिलकर आत्महत्या कर रहे हैं। यह बात दुर्गा कॉलोनी से लापता हुए साढ़े 17 वर्षीय लड़के ने अपने पिता को फोन करके की। इकलौते बेटे का फोन आते ही पिता के होश उड़ गए और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। बाद में युवक का पिता पुलिस के पास पहुंचा और एक महिला पर उसके बेटे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर बंधक बनाने के आरोप लगाए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। 
दुर्गा कॉलोनी निवासी युवक के पिता ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका साढ़े 17 वर्षीय बेटा इकलौता है। रविवार दोपहर को अचानक लापता हो गया। इसी दौरान उसके बेटे का फोन उसके पास आया और उसने कहा कि पापा मैं किसी के साथ जा रहा हूं और हम दोनों आत्महत्या करने जा रहे हैं। इकलौते के बेटे की यह बात सुनकर उसके पिता के पांव तले जमीन निकल गई और उसके बाद उससे बात नहीं हुई।
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को एक महिला डोरे डालती थी और वह उसके नाबालिग होने का फायदा उठाकर उसके अपने साथ बहला फुसलाकर ले गई है। उसके बेटे की जान खतरे में है, इसलिए मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी लोकेशन का पता लगाने में लगी है। 

युवक से दोगुनी उम्र की महिला पर लगे आरोप
नाबालिग युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटे की आयु लगभग साढ़े 17 वर्ष है। जिस महिला पर उसको भगाने के आरोप हैं वह लगभग 33 साल के करीब है। युवक के लापता होने के बाद से महिला भी उस समय से लापता है। 
विज्ञापन


रोहतक रोड चौकी प्रभारी हरिओम ने बताया कि नाबालिग युवक लापता हुआ है और एक महिला पर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही है। मामले में फिलहाल अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही उनको बरामद कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें