फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की तारों से निकली चिंगारी से 11 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा

Mon, 10 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
पीपलथा गांव में आग से जली फसल दिखाता किसान । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार दोपहर पीपलथा गांव के खेतों में बिजली की तारों से निकली चिंगारी ने 11 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा कर दी। किसानों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड कार्यालय में दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक 11 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। किसानों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काफी देर में काबू पाया गया।

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के अनुसार रविवार दोपहर गांव पीपलथा में बिजली की तारों से चिंगारी निकली और गेहूं की फसल में फैल गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तक तक किसानों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पाया। इसमें अजमेर की सात एकड़ और जसपाल की चार एकड़ फसल जल गई। किसानों ने आग लगने का कारण बिजली की चिंगारी बताया। किसानों ने बताया कि खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है। इसके बावजूद बिजली विभाग दिन में बिजली बंद नहीं कर रहा। बिजली की लटकती तारों से स्पार्किंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरियावाला में आग से दो एकड़ की गेहूं की फसल जली
शहर के साथ लगते दरियावाला गांव में आग लगने से किसान राज सिंह की दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर के समय दरियावाला गांव में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। किसान राजसिंह के बताया कि खेत के पास ही एक ईंट भट्ठा है, जिससे कोई चिंगारी निकली है। जिससे घटना हुई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें