फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती तालाब को अवैध तरीके से ठेके पर देकर लगाया लाखों का चूना

Wed, 29 Mar 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
तालाब में मरी मछल‌ियां
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव मोहलखेड़ा के ग्राम पंचायत के अधीन तालाब को अवैध तरीके से ठेके पर देकर कमेटी द्वारा लाखों रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पंचायत विभाग के फर्जीवाड़े सामने आने के बाद इसकी जांच एसडीएम कार्यालय को सौंपी गई। एसडीएम कार्यालय की सिफारिश के आधार पर पुलिस ने मछली पालन ठेकेदार सहित 25 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव मोहल्लखेड़ा निवासी ज्ञानराम ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि मछली ठेकेदार एतवारी और बिल्ला पिछले 15 साल से ग्राम पंचायत के साथ मिलकर मछली पालन कर रहे हैं, लेकिन पैसे को पंचायती खाते में जमा करवाने की बजाए खुद ही हड़पा जा रहा है।

इससे लगभग पंचायत को लगभग 60 से 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामला सामने आने के बाद इसकी जांच नरवाना एसडीएम कार्यालय को सौंपी गई। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि ग्राम पंचायत के तालाब को ठेके पर तो दिया है, लेकिन उससे आने वाली राशि को पंचायत खाते में जमा करवाने की बजाए गांव में बनाई गई शिव मंदिर कमेटी को दी जा रही है। जबकि विभाग के नियमानुसार इस राशि को पंचायत खाते में जमा करवाकर उसे गांव के विकास पर खर्च करना होता है। वहीं, शिव मंदिर कमेटी ने पंचायती खाते की बजाए राशि को गांव के मंदिर निर्माण में प्रयोग किया और जो गैरकानूनी है। इस पर एसडीएम कार्यालय ने पूरे मामले में शामिल पूर्व सरपंचों, शिव मंदिर कमेटी और मछली ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव मोहल्लखेड़ा के शिव मंदिर कमेटी के प्रधान कपूर सिंह, उपप्रधान रामकुमार, छज्जूराम, महासचिव दरिया सिंह, सह सचिव रामकुमार, प्रचार सचिव नफे सिंह, सदस्य भाग सिंह, चतरु राम, रामेश्वर, प्रीतम, रामदिया, रामफल, पाला, धूपसिंह, रामेश्वर पांचाल, वीरभान जांगड़ा, जगरुप, बलराज, रोशनलाल, बलजीत, नौरगराम, मछली ठेकेदार बिल्ला, ठेकेदार एतवारी, पूर्व सरपंच रामनिवासी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें