फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली से मौत मामले में दो आरोपी रिमांड पर

Sun, 06 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बस स्टैंड के निकट गाड़ी में सवार युवक की गोली लगने मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पता करेगी कि युवक को गोली इत्तफाकिया लगी है या इसमें साजिश थी। ज्ञात रहे कि गांव बड़ौदी निवासी कप्तान को कार में बैठा था और इस दौरान गांव पोकरीखेड़ी निवासी संदीप के हाथ में मौजूद पिस्तौल से निकली गोली लगने से मौत हो गई। जिस पिस्तौल से गोली चली थी वह पिस्तौल कप्तान के गांव के ही जसबीर की थी। कप्तान को गोली लगने के बाद दोनों आरोपी ही उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए थे और उन्होंने पुलिस को इत्तफाकिया तौर पर गोली लगने की बात कही थी। लेकिन बाद में मृतक कप्तान के चचेरे भाई राजीव ने उसकी मौत पर साजिश होने की बात कही थी।
विज्ञापन



इसमें गांव बड़ौदी निवासी जसबीर, विकास, कर्ण सिंह व राममूर्ति पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने गांव पोकरीखेड़ी निवासी संदीप सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गांव पोकरीखेड़ी निवासी संदीप, गांव बड़ौदी निवासी जसबीर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पता किया जाएगा कि युवक की हत्या की गई है या इत्तफाकिया तौर पर गोली चली है। इसके बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें