फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: दो बेटियों को जहर देकर खुद निगला, मां और एक बेटी की मौत, मरने से पहले बोलीं- जीने की इच्छा नहीं

Thu, 23 May 2024 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

मरने से पहले महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जीने की इच्छा नहीं है। वहीं दूसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आई पुलिस व परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद जहरीला पदार्थ निगलने के साथ अपनी दो बेटियों को भी दे दिया। इसमें महिला तथा उसकी एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने बताया कि उसकी जीने की इच्छा खत्म हो चुकी थी, इसलिए उसने खुद जहरीला पदार्थ निगलने के साथ बेटियां परेशान न हो, इसलिए उनको भी दे दिया।

विज्ञापन


35 वर्षीय संजू के पति सुरेंद्र की 2 वर्ष पहले मौत हो गई थी। संजू अपनी 12 वर्षीय बेटी राधिका व 16 वर्षीय बेटी तमन्ना के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहती थी। संजू ने वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खुद तथा अपनी दोनों बेटियों राधिका और तमन्ना को जहर दे दिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई।

आसपास के लोगों ने उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर संजू और राधिका की मौत हो गई, जबकि तमन्ना की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने संजू तथा राधिका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी शीशराम ने बताया कि संजू ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में जीने की इच्छा न होने की बात कही थी। इस बयान के बाद संजू की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है, जबकि तमन्ना उपचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें