फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: गाड़ी में मादक पदार्थ ले जाते दो आरोपी काबू, 21.900 किलोग्राम गांजा बरामद

Thu, 23 May 2024 07:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में मामला दर्ज किया है। गाड़ी से एक लाख पचास हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर में पुलिस ने मादक पदार्थ (गांजा) के साथ थाना दुजाना के एरिया से दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने गाड़ी से 21.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा रोहतक से झज्जर बेचने के लिए लाया जा रहा था। पुलिस ने गाड़ी ने डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की एक टीम थाना दुजाना के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि रोहतक के मौखरा गांव निवासी राकेश मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध काम करता है। वह मादक पदार्थ बेचने के लिए अपने साथी की वैगनार गाड़ी में रोहतक से झज्जर की तरफ आएगा।

इस गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक सोमपाल की पुलिस टीम ने झज्जर रोहतक रोड पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान वैगनार गाड़ी पर विशेष निगरानी रखी गई। कुछ समय के पश्चात रोहतक की तरफ से एक वैगनार गाड़ी आती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


पुलिस पार्टी ने गाड़ी को रुकवाकर चेक किया तो उसमें दो लड़के बैठे हुए थे। गाड़ी चालक सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सचिन व कंडक्टर सीट पर बैठे लड़के ने अपना नाम राकेश दोनों निवासी मौखरा जिला रोहतक बताया।

पकड़े गए आरोपियों के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया, जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त दोनों व्यक्तियों की गाड़ी सहित तलाशी ली गई।

पुलिस ने गाड़ी के डेक्स बोर्ड में डेढ़ लाख रुपये व गाड़ी के अंदर एक प्लास्टिक का कट्टा मिला। कट्टे का मुंह खोलकर चेक की किया गया तो उसमें मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करने पर 21 किलो 900 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन व राकेश दोनों निवासी गांव मोखरा जिला रोहतक के तौर पर की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें