फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: बिजली निगम का जेई और एजेंट 20 हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार, कनेक्शन देने के एवज में की थी मांग

Mon, 04 Mar 2024 08:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

होटल का कॉमर्शियल कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत  ली गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने एजेंट तथा जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घूस - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को होटल का बिजली कनेक्शन देने की एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जेई और एजेंट को गिरफ्तार किया है। एजेंट पर आरोप है कि उसने जेई के कहने पर रिश्वत की राशि ली है। 

विज्ञापन


गांव छात्तर निवासी जैकी उर्फ जोनी ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उनका गांव में होटल है। उसके लिए बिजली का कॉमर्शियल कनेक्शन लेना था। इसके लिए उचाना बिजली निगम के जेई गांव बिचपुरी, सोनीपत निवासी सुरेश चंद्र खासा ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में छापामार दल का गठन किया गया, जबकि कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार प्रतीक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता को 20 हजार के नोट ड्यूटी मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर किए हुए दे दिए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने जेई से संपर्क किया तो उसने गांव छात्तर निवासी जयभगवान उर्फ नन्हा से मिलने के लिए कहा। उसने जेई की वॉयस रिकॉर्डिंग भी कर ली। शिकायतकर्ता ने बताए गए स्थान पर जयभगवान को रिश्वत के रुपये सौंपे तो छापामार दल ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से रिश्वत की राशि बरामद हो गई।

पुलिस पूछताछ में जयभगवान ने बताया कि उसने जेई सुरेश चंद्र के कहने पर रिश्वत की राशि ली है। इस पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने जेई सुरेश चंद्र खासा व एजेंट जयभगवान को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी कमलजीत ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें