फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइस फैक्टरी में छापामारी, 600 लीटर केमिकल युक्त दूध पकड़ा

Wed, 08 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
पकड़े गए दूध के ड्रम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर के सफीदों रोड पर दालमवाला अस्पताल के निकट आइस फैक्टरी में केमिकल और पाउडर से तैयार हो रहे नकली दूध को पकड़ा है। केमिकल युक्त दूध पकड़े जाने की सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम मौके पर पहुंचे गए और दूध के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेज दिए। पुलिस के अनुसार यहां पर लंबे समय से केमिकल युक्त दूध तैयार करने की सूचना मिल रही थी। उसी के आधार पर मंगलवार देर शाम को छापामारी की है। पुलिस ने मौके से सेक्टर आठ निवासी अवतार सिंह को काबू किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दामलावाला अस्पताल के निकट स्थित आइस फैक्टरी में नकली दूध तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने छापामारी की तो वहां पर दूध को तैयार किया जा रहा था और 17 ड्रमों में लगभग 600 लीटर दूध को तैयार किया जा चुका था। पुलिस ने मौके से दूध तैयार करने में प्रयोग होने वाले पाउडर, केमिकल, रिफाइंड तेल सहित अन्य पदार्थों को मौके से बरामद किया। पुलिस ने दूध पकड़े जाने के बाद इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। बाद में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़े गए दूध के सैंपल भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शहर के सफीदों रोड क्षेत्र में केमिकल और रिफाइंड घी के प्रयोग से नकली दूध बनाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। डीएसपी कप्तान सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी करके दूध को पकड़ा है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें