फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव नहर में मिला

Wed, 24 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सुंदरपुरा गांव में लापता हुए 19 वर्षीय युवक मंदीप का शव मंगलवार सुबह मखंड हेड पर बरवाला ब्रांच में तैरता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। शव को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।


मृतक  के चचेरे भाई सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही मुन्नीलाल, मोनू सहित एक अन्य के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सुंदरपुरा गांव निवासी मनदीप पुत्र रमेश रविवार सुबह 11 बजे लापता हो गया। परिजनों ने मंदीप की तलाश अपने रिश्तेदारियों में की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन मंगलवार सुबह मखंड हेड पर शव तैरता मिला। परिजनों का आरोप है कि मंदीप को शराब पिलाकर बडनपुर गांव के पास नहर में धकेेला है। उसे तैरना नहीं आता था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



12वीं में पढ़ता था मृतक मंदीप
परिजनों ने बताया कि मंदीप डीएवी स्कूल नरवाना में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। मृतक के पिता सीआरपीएफ में नौकरी करते हैं। मृतक दो भाई-बहन थे।


मामला दर्ज कर लिया है
सदर थाना प्रभारी सूरजभान ने बताया कि सुंदरपुरा गांव के दो युवकों सहित एक अन्य के खिलाफ हत्या करने का मामला कर दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सुरेंद्र की शिकायत पर गांव के ही मुन्नीलाल, मोनू सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें