गांव खोखरी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला जहर के प्रभाव में आ गई। महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर महिला ने ससुरालीजनों पर जबरदस्ती जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदेश शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के प्रभाव में आ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे।
इसी तरह शनिवार को भी उसके साथ मारपीट की थी जिसकी इसकी शिकायत करने थाने में पहुंची, लेकिन पुलिस ने रैली का हवाला देकर बाद में कार्रवाई करने की बात कही। जब वह शिकायत देकर घर पर पहुंची, तो उसके ससुराल वालों ने उसे जबरदस्ती जहर दे दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके देवर, देवरानी, सास, ससुर के खिलाफ जहर देने का मामला दर्ज किया है। आगे की चांज पुलिस कर रही है।