फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन नामजद

Mon, 15 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 महिला थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम को पटियाला चौक क्षेत्र में छापामारी करके देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। छापामारी के दौरान पता चला कि वहां पर पश्चिम बंगाल की एक महिला को बंधक बनाकर उससे देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने महिला का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुराचार, मारपीट करने तथा साजिश रचने का मामला दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



महिला थाना पुलिस को सूचना मिली कि पटियाला चौक क्षेत्र के एक मकान के अंदर देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए मकान पर छापामारी की। छापे लगने की भनक लगते ही वहां से एक महिला और दो युवक मौके से फरार हो गए। जहां से पुलिस ने एक कमरे के अंदर से पश्चिम बंगाल की एक महिला को बरामद किया। पुलिस ने उसे अपने साथ लेकर थाने पहुंच गई। जहां पर महिला ने खुलासा किया कि पिछले दिनों पटियाला चौक निवासी प्रिया अपने साथ लेकर आई थी और उसके बाद मकान के अंदर ही बंधक बनाया लिया। इसके बाद लगातार उसके साथ दुराचार करवाया जा रहा है। विरोध करने पर महिला और उसके साथी मारपीट कर  जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पटियाला चौक निवासी सुनील, राजीव, प्रिया के खिलाफ सामूहिक दुराचार, बंधक बनाने, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें