फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल से यौन शोषण, पंचायत ने समझाया फिर भी नहीं माना मामा

Tue, 27 Sep 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
डीएसपी जांच करते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 एसएसपी ऑफिस के बाहर जहर निगलने वाली युवती ने मामा की प्रताड़ना से तंग आकर उसने लगभग एक माह पहले महिला थाने में शिकायत की थी, लेकिन इस दौरान उसके मामा के परिवार के लोग थाने पहुंच गए और उसे गांव ले जाकर पंचायती तौर पर सुलझाने की बात कही। उस समय पंचायत में शामिल लोगों ने उसके मामा को थप्पड़ मारकर पीड़िता को आश्वासन दिया कि भविष्य में वह उसके साथ कोई गलत हरकत नहीं करेगा। इसके बाद उसने समझौता कर अपनी शिकायत को वापस ले लिया। इसके बाद भी मामा की प्रताड़ना जारी रही। तीन दिन पहले उसके मामा ने उसे मारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरीके से बच गई।
बचपन में ही छोड़ दिया था नाना-नानी के पास
युवती ने बताया कि वह कैथल जिले के एक गांव की रहने वाली है। वह करीब तीन साल की थी तो उसके माता-पिता ने उसे नाना-नानी के पास छोड़ दिया था। छह साल पहले मामा ने उसका यौन शोषण करना शुरू किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। वह गांव के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। लगभग एक माह पहले जब उसने महिला थाने में शिकायत दी, तो उसके बाद से उसे पढ़ने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 युवती को दी पुलिस सुरक्षा
डीएसपी सिटी कप्तान सिंह ने बताया कि युवती ने अपने ही पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। युवती के बयान के आधार पर उसके मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती को पुलिस सुरक्षा दी गई और दो महिला पुलिस कर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात की हैं। युवती को पीजीआई रोहतक भेजा गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें