फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में नामजद

Mon, 12 Sep 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 नागरिक अस्पताल के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के रिकॉर्ड के साथ छेड़खानी कर फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के इंचार्ज की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। नागरिक अस्पताल के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के इंचार्ज डॉ. राजेश गांधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव दाता सिंह वाला निवासी निर्मल सिंह ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अस्पताल के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के आधार पर जब उन्होंने निर्मल सिंह का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालय के रिकॉर्ड की जांच की, तो पाया कि रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ की है। डॉ. गांधी ने आरोप लगाया कि निर्मल सिंह ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के किसी कर्मचारी के साथ मिलकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने डॉ. राजेश गांधी की शिकायत पर दाता सिंह वाला निवासी निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें