फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के खाते से निकाले साढ़े 79 हजार

Sat, 28 Jan 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का अधिकारी बनकर एक पूर्व सैनिक के एटीएम की जानकारी लेकर 79 हजार 338 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पूर्व सैनिक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव सिरसाखेड़ी निवासी पूर्व सैनिक सुभाष ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जनवरी को उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को वह स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के मुख्यालय से मैनेजर बताया।
विज्ञापन


उसने कहा कि आपके एटीएम को सीएसडी कार्ड और मेडिकल कार्ड से जोड़ना है। अगर जल्द ही इसको नहीं जोड़ा गया तो अपने कार्ड को बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान उसने एटीएम कार्ड की डिटेल मांगी और उसके बाद खाते से 79 हजार 338 रुपये निकलने का मैसेज आया। बाद में इसके बारे में बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उसके खाते से पैसे निकाले गए और उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने सुभाष की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें