फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैजैवंती गांव के सरपंच सहित पांच पर केस

Sat, 29 Apr 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जैजैवंती में ढाबा संचालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने गांव के सरपंच सहित पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव जैजैवंती निवासी भोपाल सिंह ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जींद-रोहतक मार्ग पर ढाबा बनाया है। वीरवार रात को वह ढाबे पर बैठा था। इसी दौरान गांव का सरपंच राजेश, कृष्ण वहां पर तीन-चार युवकों के साथ आया और झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान अपने पास मौजूद असलाह से गोली मार दी। इस दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गोली मारने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने रोहतक पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। इसमें गांव के सरपंच कृष्ण पर उसके साथ रंजिश रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरपंच राजेश, कृष्ण के खिलाफ जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जुलाना थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि मामले में गांव के सरपंच सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें