फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरे घायल युवक की मौत

Sun, 08 Nov 2015 12:16 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन जुलाना पर 29 अक्तूबर को ट्रेन से गिर कर घायल हुए 19 वर्षीय युवक अमन की मौत शनिवार को पीजीआई रोहतक में हो गई।

युवक को ट्रेन से धक्का देने का आरोप रेलवे पुलिस के एक एएसआई पर लगाया गया था। आरोप था कि जीआरपी के जवान ने अमन को ट्रेन से धक्का दे दिया था।

अब परिजन दोषी एएसआई पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। युवक का पोस्टमार्टम रविवार को सुबह होगा। बताया जाता है कि रेलवे पुलिस अधीक्षक भी सुबह पीजीआई पहुंचेंगे।

मृतक अमन केताऊ सुल्तान सिंह ने बताया कि 29 अक्तूबर को अमन रोहतक जाने केलिए जुलाना स्टेशन पहुंचा था। सुबह आठ बजे वाली ट्रेन का टिकट लेकर वह प्लेटफार्म पर पहुंचा और जल्दबाजी में लेडिस कंपार्टमेंट में चढ़ गया। इसी दौरान रेलवे पुलिस केेएएसआई ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


तब तक ट्रेन चलने लगी थी। सुल्तान सिंह ने बताया कि जब अमन ने उसे टिकट होने की बात कही तो उसे धक्का देकर ट्रेन का गेट बंद कर दिया। लेकिन अमन ने गेट पर लगे हत्थों को पकड़ लिया था।

जिससे वह करीब दो मीटर तक घसीटता चला गया। पीछे के डिब्बे में बैठे लोगों ने जब देखा तो ट्रेन रुकवाई तब तक अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे नाराज लोगों ने स्टेशन पर ही जमकर हंगामा किया था। अमन को पीजीआई भेजा गया था जहां शनिवार शाम साढे़ पांच बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के लोग पहुंचे पीजीआई

अमन की मौत की सूचना मिलने पर उसके पिता महेंद्र सिंह, ताऊ सुल्तान सिंह, नगर पालिका के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, सहित खासी तादाद में ग्रामीण पहुंच गए। मौत की सूचना जींद रेलवे पुलिस को भी दी गई है।
सुल्तान सिंह ने बताया कि सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा और रेलवे पुलिस केअधिकारी आएंगे, तब दोषी एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें