फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: जन्मदिन पार्टी में दोस्त की जेब में 500 का नोट देख डगमगाया इमान, पैसे छीनने के लिए लेने चला जान

Mon, 22 Jan 2024 11:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने गले में चाकू से वार कर रुपये व मोबाइल छीन लिए। पुलिस ने 12 घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में जन्मदिन की पार्टी करने के लिए दोस्त को घर से बुलाकर ले जाने व बाद में रुपयों के लालच में गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या का प्रयास करने के आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवपुरी कॉलोनी निवासी तुषार के रूप में हुई। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद घायल दोस्त की जेब से छह हजार रुपये व मोबाइल भी छीन लिए थे। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रामबीर कालोनी निवासी मयंक ने 20 जनवरी को बताया था कि वह उसके दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गया हुआ था। इस दौरान पार्टी में उन्होंने शराब ज्यादा पी ली थी, जिससे उसको नशा ज्यादा हो गया था। इस दौरान उसका दोस्त तुषार उसको घर छोड़ने के बहाने उसके साथ चला गया।

पहले तुषार बाइक चला रहा था, लेकिन रास्ते में तुषार ने उसको बाइक चलाने के लिए कहा। जब वह बाइक चलाने लगा तो तुषार उसको गुमराह करके खेतों में गलत रास्ते पर ले गया। जहां पर तुषार ने उसके गले में चाकू से वार कर दिया। इसके बाद वह नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी ने वहां पर पड़े एक डंडे से उसको चोट मारी।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी जेब से छह हजार रुपये व मोबाइल भी छीनकर ले गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी तुषार ने बताया कि पार्टी के दौरान उसने मयंक के पास 500-500 के कई नोट देखे थे। जिसके चलते उनको लालच आ गया। लालच के चलते ही उसने मयंक की गर्दन पर चाकू से वार कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें