फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद SDM से धोखाधड़ी: ट्रेवल गाइड ने न्यूजीलैंड की यात्रा का दिया झांसा, दो लाख 81 हजार का लगाया चूना

Wed, 30 Aug 2023 11:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद एसडीएम से यात्रा के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एसडीएम ने ट्रैवल एजेंट के कहने पर हवाई जहाज की टिकट, घूमने आदि के खर्च के रुप में डाले दिए। जिसके बाद ना तो टिकट मिली और दस्तावेज। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के एक ट्रेवल एजेंट ने जींद के एसडीएम को विदेश यात्रा करवाने के नाम पर दो लाख 81 हजार रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने न तो एसडीएम पंकज को पैसे वापस किए और न ही न्यूजीलैंड की यात्रा करवाई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एसडीएम की शिकायत पर फरीदाबाद निवासी एक बेटे समेत उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसडीएम की शिकायत पर फरीदाबाद के माता-पिता व बेटे पर मामला दर्ज
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में जींद के एसडीएम आईएएस पंकज ने कहा कि वह छुट्टियों में विदेश यात्रा करना चाहते थे। उन्होंने फरीदाबाद के एक ट्रेवल गाइड लवीश जैन से संपर्क किया। लवीश जैन रिमी ट्रेवल्स के साथ सांझा तौर पर कार्य करता है। उन्होंने न्यूजीलैंड की यात्रा के लिए लवीश जैन से संपर्क किया। एसडीएम ने कहा कि उन्होंने दो लाख 81 हजार रुपये लवीश जैन के खाते में डाल दिए। यह पैसे हवाई जहाज की टिकट, घूमने आदि के खर्च के रुप में डाले थे।

यह पैसे उन्होंने अलग-अलग लवीश जैन, उसके पिता कमल जैन, उनकी माता रामा जैन के खाते में डाले। आरोपियों ने एसडीएम को न तो हवाई टिकट उपलब्ध करवाई और न ही ट्रेवल्स से संबंधित किसी प्रकार के कोई प्रामाणिक दस्तावेज ही उपलब्ध करवा। एसडीएम ने कहा कि आरोपियों ने न तो उनको राशि वापस करवाई और न ही यात्रा से संबंधी कोई टिकट दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी दीवान सिंह ने कहा कि लीवश जैन, कमल जैन तथा रामा जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें